सपा-भाजपा सहित तीन प्रत्याशी आमने-सामने

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

pushp raj jainफर्रुखाबाद: तीन निर्दलीय प्रत्याशीयो के द्वारा गुरुवार को पर्चा वापस ले लेने के बाद अब सपा व भाजपा प्रत्याशी सहित कुल तीन प्रत्याशी चुनावी दंगल में जोरअजमाइस करने के लिये बचे है|

गुरुवार को एमएलसी चुनाव में नामांकन करा चुके पूर्व भाजपा विधायक अनिल सिंह दोहरे के पुत्र उदय प्रताप सिंह, उदय राजपूत व मनोज राजपूत ने अपना पर्चा वापस कर लिया| तीन प्रत्याशियों के पर्चा वापस करने से अब केबल तीन प्रत्याशी ही मैदान में है| जिसमे सपा से पुष्पराज जैन(पम्पी), भाजपा से पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार व निर्दलीय प्रत्याशी राम निवास शाक्य मैदान में है|

विदित है की बीते दिनों बसपा प्रत्याशी रजनी कान्त कुशवाह का पर्चा प्रस्तावको के प्रस्ताव वापस होने के बाद निरस्त कर दिया गया है| इस सम्बन्ध में तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित मतदान केंद्र पर मतदान किया जायेगा| 6 मार्च को मतगणना करायी जायेगी|