बाढ़ पीड़ितों से मिलनें गये बीजेपी विधायक का हुआ विरोध, वीडियो वायरल

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएन आई ब्यूरो) जिले की जनता बाढ़ की विभीषिका से कराह रही है| उसके आवास, फसल भविष्य की उम्मीदें सब तबाह हो गयी| लेकिन प्रशासन की तरफ से फिलहाल कोई मजबूत कदम ना उठाये जानें से आम जनता में आक्रोश दिख रहा है| लिहाजा जिसकी बानगी एक वायरल वीडियो में देखनें को मिली|
विकास खंड कमालगंज के ग्राम भोला नगला, उमरा नगला, कुशवाह नगला व कल्लू नगला बाढ़ में समा गये हैं| लिहाजा उनके ग्रामीणों के पास रहनें को छत तक नही है| बीते दिन भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर प्रशासनिक अमले के साथ ग्रामीणों को 2-2 हजार के राहत पैकेज देनें के सम्बन्ध में गये थे| तभी ग्रामीण उग्र हो गये| एक प्रधान पद के पूर्व प्रत्याशी नें उनके सामने ही हंगामा शुरू कर दिया| वह सभी पीड़ित ग्रामीणों को आवास दिए जानें की मांग कर रहा था| उसने जमकर हंगामा किया| तब विधायक नें उसे समझानें का प्रयास किया लेकिन वह शांत नही हुआ| विधायक बोले किस भाषा शैली का प्रयोग कर रहे हो| युवक बोले वह अपने प्रधान से बात कर रहा है| उनसे बात नही कर रहा| युवक बोला 128 लोगों की सूची थी जिसमे से केबल 28 लोगों के नाम ही रह गये|  हंगामा होता देख विधायक कार से वापस लौट गये| उसके बाद युवक शांत नही हुआ| बोला हमारा गाँव वाले ही झा.. हैं  नही तो ये विधायक यहीं बैठते आके| अब विधायक 2000 रूपये की मरहम लगाने आये है| तीन महीने से हम लोगों की ग….. रही है| जिसके बाद आज आये हैं| वह भी बुलानें से आये| ग्रामीण वीडियो में बोल रहे खाली फोटो खीचनें आये फोटो खीचाकर चलते बने| वीडियो में विधायक के जाने के बाद उनके लिए अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग भी किया गया है|
विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर नें जेएनआई को बताया कि युवक उनसे नही गाँव के प्रधान से नाराजगी व्यक्त कर रहा है| उनसे कोई कहा-सुनी नही हुई| उन्होंनें आवासों की सूची डीएम को दे दी है| हर बाढ़ पीड़ित को राहत पंहुचानें का प्रयास हो रहा है|