सरकार नें मजदूरों के हित में उतारीं योजनाएं

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) भाजपा श्रम प्रकोष्ठ कानपुर/बुंदेलखंड क्षेत्र का श्रम चौपाल एवं भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमे पंहुचे भाजपा के फायरब्रांड नेता और योगी सरकार में श्रम एवं नियोजन विभाग के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह नें सरकार की योजनाओं से मजदूरों को रूबरू कराया| उन्होंने कहा कि सरकार नें मजदूर वर्ग के हितों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया है| जिससे मजदूरों को काफी लाभ मिला है|
कस्बे के एक शीत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे श्रम एवं सेवायोजन अध्यक्ष राज्य मंत्री रघुराज सिंह नें कहा कि यूपी सरकार मजदूरों के हित में काम कर रही है|पंजीकृत मजदूर को दो लाख का बीमा व 5 लाख का मुफ्त इलाज सरकार दे रही है| श्रमिकों के हितों पर अब तक किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। वर्तमान में केंद्र व प्रदेश सरकार श्रमिकों के बच्चे पैदा होने, पढ़ाई, आवास, बीमा, शादी अनुदान सहित कई योजनाएं चला रही है, इससे श्रमिक भी सम्मान के साथ अपना जीवनयापन कर सकेंगे। श्रम विभाग में पंजीकृत हर उस श्रमिक को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिसने लाभ के लिए आवेदन किया है। कहा कि श्रमिक विकास की रीढ़ हैं और वही उपेक्षित रहे हैं। उन्होंने कहा की अबकी सरकार बनने पर  फर्जी मदरसों को बंद किया जायेगा| वर्तमान सरकार ने उनकी चिंता की है। इसके साथ ही शिविर लगाकर मजदूरों का पंजीकरण भी कराया गया| श्रम प्रकोष्ठ के सह संयोजक अनिल त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, जिला सह संयोजक सुनील राठौर, क्षेत्रीय विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, शैलेन्द्र सिंह राठौर, अभय सिंह, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, सत्यपाल सिंह,कुलदीप गंगवार आदि रहे| संचालन विमल  कटियार नें किया|