सप्ताह भर चलेगा दीपावली मेला का आयोजन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)शासन के निर्देश पर आगामी 28 अक्टूबर से दीपावली मेला का आयोजन होगा। इसके लिए शहर के क्रिश्चियन कालेज मैदान  का चयन किया गया है| जिसकी मंगलवार को पालिका कर्मियों नें सफाई और समतलीय करण का कार्य तेज कर दिया|
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें कलेक्ट्रेट सभागार में बताया  कि 28 अक्टूबर से 3 तारीख की रात तक दीपावली मेला का समय निश्चित किया गया है। चार दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसके बाद परिसर में हर तरह के स्टाल, दुकानें आदि लगाई जाएंगी। इसके अलावा विभाग की ओर से सरकार की योजना का स्टाल भी लगेगा। शासन ने दीपावली पर नगरपालिका परिषद को मेले का आयोजन करने का निर्देश दिया है। शासन का मानना है कि दीपावली के त्योहार पर नागरिक बड़े पैमाने पर घरेलू सामग्री की खरीदारी करते हैं। इसे सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए मेले का स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है। मेले में नागरिकों के मनोरंजन के लिए तो व्यवस्थाएं की ही जाएंगी साथ में शहरी पथ विक्रेताओं को व्यापार बढ़ाने के लिए प्लेटफार्म भी उपलब्ध कराया जाएगा।  मेले में होंगी सभी व्यवस्थाएं– पथ विक्रेताओं के लिए उपयुक्त स्थल सुरक्षित रखा जायेगा। फूड स्टाल, मनोरंजन के लिए झूले, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच, दर्शकों के लिए पर्याप्त स्थान, पार्किंग आदि पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। शुरुआत के तीन दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। इसमें मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक, रामलीला का मंचन, कौशल कला का प्रदर्शन किया जाएगा। मंच के साथ एक एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जिसमें प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्षों की उपलब्धियों को दिखाया जाएगा।  इसके साथ ही 100 पटरी दुकान दारों व 25 फल के स्टाल भी लगायें जायेंगे| अस्थाई पुलिस चौकी में पर्याप्त पुलिस बल भी रहेगा| कार्यक्रम स्थल पर तैयारी तेज-
शहर के बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन कालेज मैदान में दीपावली मेला लगाये जाने की तैयारी है| लिहाजा मंगलवार को डीएम के निर्देश पर ईओ रविन्द्र कुमार पालिका कर्मियों के साथ कार्यक्रम साफ-सफाई की व्यवस्था में लगे रहे| नगर मजिस्ट्रेट नोडल अधिकारी नामित-
दीपावली मेले को लेकर नगर मजिस्ट्रे दीपाली भार्गव को नोडल अधिकारी नामित किया गया है| मेला नगर मजिस्ट्रेट व ईओ पालिका रविन्द्र कुमार के संयोजन में आयोजित होगा|