बाढ़ से अधिकांश गांवों का सम्पर्क मुख्यालय से टूटा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/अमृतपुर संवाददाता) मंगलवार को भी गंगापार क्षेत्र के बाढ़ की मुसीबत से राहत नही मिली| राजेपुर व अमृतपुर के लगभग दो सैकड़ा गाँव बाढ की चपेट में आ चुके है| सबसे जादा लोगों को घर उजड़ जानें पर सिर छुपानें की जगह को लेकर है| सैकड़ो लोग सड़क पर पन्नी तानकर गुजर कर रहें है| बाढ़ के साथ ही बीमारियों नें भी अपना दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है|
अमृतपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चित्रकूट,कुड़री, भुड़रा, नगला पंखियान, पट्टी भरखा, कड़हर, नऊअनपुरवा, बसायकपुर, करनपुर घाट, अलादादपुर भटौली  आदि गाँव के लोग सड़क किनारे पन्नी तानकर बसर कर रहें है| सबसे जादा तकलीफ उन्हें भोजन पकानें में हो रही है| बाढ़ के कारण सूखी लकड़ियों की कमी के चलते ग्रामीण भोजन भी ठीक से नही पका पा रहे है| घरेलू गैस सिलेंडर भी बाढ में नही पंहुच पा रहे| अलादादपुर भटौली के प्रधान जयचंद द्वारा कुछ ग्रामीणों को पन्नी उपलब्ध करायी गयी है| क्षेत्र के अधिकार शिक्षण संस्थान भी जलमग्न है|
पूर्व मंत्री पुत्र नें सचिव यादव ने बाढ पीड़ितो के जानें हाल 
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव नें अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम अलादादपुर भटौली में रामगंगा में आयी बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रधान जयचंद के द्वारा लिस्ट मांगी| उन्होंने कहा की उनका प्रयास होगा की सरकार के द्वारा जो मुआवजा या पट्टे की भूमि दी जाये उसमे कोई समस्या ना हो और वह बाढ़ पीड़ित तक पंहुचे|
 नाव ना मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश
विगत दिनों अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण करनें गये थे| उन्होंने अलादादपुर के ग्रामीणों को एक नाव उपलब्ध करानें का वायदा किया था| तीन दिन गुजर जानें के बाद भी अभी तक कोई भी नाव लेकर नही पंहुचा| जिससे ग्रामीणों में रोष है| अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य नें बताया कि ग्रामीणों को बड़ी नाव चाहिए| जिससे उसके ट्रेक्टर आ सके| लिहाजा प्रशासन से इस सम्बन्ध में कहा गया है| विधायक निधि से इतनी जल्दी नाव उपलब्ध नही करायी जा सकती| गाँव के प्रधान का आज ही उनके पास फोन आया था|
शमसाबाद: ग्राम झौआ, कटरी तौफीक, रूपपुर मंगली, दाल के नगला में घरों में पानी दाखिल है| इसके साथ ही दर्जन भर गांवों की फसलें चौपट हो गयीं है| |
राजेपुर में दो दर्जन से जादा सम्पर्क बाढ़ में बाधित
राजेपुर संवाददाता:  गंगा राम गंगा का जलस्तर स्थिर होने के बाद विद्यालयों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है|  प्राथमिक विद्यालय जमापुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तुकहता, प्राथमिक विद्यालय सबलपुर के आधा दर्जन गांव में विद्यालयों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है जिससे बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है| राजेपुर क्षेत्र के शीशराम के मडैया संपर्क मार्ग, सबलपुर संपर्क मार्ग, दहेलिया संपर्क मार्ग, चित्रकूट डीप, राजेपुर कस्बा तिराहा डीप के दो दर्जन से ज्यादा संपर्क मार्ग पानी भरने से बंद है| संपर्क मार्ग पर 2 से 5 फुट तक पानी बह रहा है| वहीं जहरीले सर्प भी पानी पर पर तैर कर निकल रहे है| जिसकी भी दहशत लोगों में बनी है|
स्वास्थ्य टीम नें वितरित की दवाएं
राजेपुर ब्लॉक के गाँव पट्टी भरखा, सैदापुर, सबलपुर और बढपुर ब्लॉक के गाँव हैवतपुर गढ़िया में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को दवा वितरित की गई | मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सतीश चंद्रा और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० उमेश चन्द्र ने ग्राम सैदापुर में लगे स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया| सीएचसी राजेपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० प्रमित राजपूत ने कहा कि राजेपुर ब्लॉक के कम से कम 100 गाँव बाढ़ से ग्रसित हैं | इन गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को दवा दी जा रही है |
गंगा घटी , रामगंगा खतरे के पार स्थिर
गंगा का जलस्तर 5 सेंटीमीटर घटकर 137.05 मीटर पर पहुंच गया है।नरौरा बांध से गंगा में 75113 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर ऊपर 137.75 मीटर पर स्थिर है।खोह हरेली रामनगर से रामगंगा में 11046 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।गांव व घरों में बाढ़ का पानी भरा होने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।