सपा पदयात्रा से भरेगी साइकिल में हवा, दावेदारों को मिलेगी जिम्मेदारी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव के लिए साइकिल में हवा भरनें के लिए हर जुगत लगा रही है| अब सपा जिले में 10 चरणों में पद यात्रा निकालेगी|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें बताया कि पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के पश्चात सरकार गठन के उपरांत किसानों,नौजवानों,व्यापारियों के हित में जो कल्याणकारी योजनाएं प्रस्तावित है। उनको लेकर और वर्तमान सरकार द्वारा जो किसानों के विरोध में जो काम किया गया इसका संदेश आम जन तक पहुंचाने के लिए समाजवादी संदेश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
आला कमान के निर्देश पर सपा संदेश को आमजन तक ले जानें के लिए 23 अक्टूबर को फर्रुखाबाद में गुड़गांव देवी मंदिर से हथियापुर तक एक जनपद स्तरीय पदयात्रा का कार्यक्रम बनाया गया है| इसके बाद प्रत्येक विधानसभा में चरणबद्ध तरीके से यात्रा निकलेगी| इस क्रम में अमृतपुर विधानसभा में कार्यक्रम डॉक्टर जितेंद्र यादव व डॉक्टर सुबोध यादव द्वारा प्रस्तावित किया गया है| डॉ0 जितेन्द्र यादव व सुबोध यादव दोनों ही अमृतपुर विधान सभा सीट से टिकट के लिए सपा से दावेदारी कर रहे है| जिससे सपा नें फिलहाल उन्हें यात्रा का जिम्मा सौंपा है| आला कमान टिकट इन दोनों में से किसी को देगा या कोई तीसरा भी बाजी मारेगा यह अभी तय होना बांकी है| फिलहाल जिले में यात्रा 10 चरणों में विभिन्न क्षेत्रों में यात्राएं प्रस्तावित हैं। जिनका कार्यक्रम शीघ्र घोषित किया जाएगा।