गंगा चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर ऊपर, राम गंगा में भी उफान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन से अचानक उफान पर आयीं गंगा और रामगंगा नें तराई क्षेत्र के बासिदों की चिंता को बढ़ा दिया है|
दरअसल बीते दिन गंगा का जल स्तर 136.40 पर था| लेकिन देखते ही देखते शनिवार को अचानक गंगा का जल स्तर 45 सेंटीमीटर बढ़ गया| गंगा का चेतावनी बिंदु 136.60 पर दर्ज है| लिहाजा गंगा चेतावनी बिंदु को पार कर 136.85 यानी चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर बढ़ गयीं|
वहीं रामगंगा भी बीते शुक्रवार से शनिवार को उफान मार गयीं| बीते दिन रामगंगा का जल स्तर 134.65 था जो बढ़कर 135.25 पर पंहुच गया|
गंगा में शनिवार को 77819 क्यूसेक व रामगंगा में 7795 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| जिससे जल स्तर और बढने की सम्भावना है| फिलहाल गंगा रामगंगा में उफान से तराई क्षेत्र के कई गाँव बाढ की जद में हैं|