आरोपी प्रधान पर उचित कार्यवाही ना होने से भड़के पूर्व मंत्री

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

smir-yadv-nrendr-singh12फर्रुखाबाद: थाना क्षेत्र के ग्राम सीढे चकरपुर में चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान ने चार लोगो को गोली मार दी थी| जिसमे पुलिस ने प्रधान सहित आधा दर्जन लोगो पर मुकदमा दर्ज कर लिया है| लेकिन आरोपियों पर 307 का मुकदमा दर्ज ना होने पर पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव भड़क गये| उन्होंने एसपी से इस सम्बंध में वार्ता की|

घायलों का हाल-चाल जानने अमृतपुर विधायक और पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव और उनके पुत्र सचिन सिंह यादव गुरुवार देर शाम लोहिया अस्पताल पंहुचे | उन्होंने घायलो के हाल-चाल लिये| परिजनों ने पूर्व मंत्री को बताया की उन्होंने आरोपी प्रधान महिपाल सिंह पुत्र अनोखे लाल व उसके भाई नेपाल सिंह, सतेन्द्र पुत्र वीरपाल, शैलेन्द्र पुत्र बाबू सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस ने धारा 452,147,148,149,323,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है| लेंकिन हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज नही किया गया| जिस पर विधायक भड़क गये| उन्होंने अस्पताल से ही एसपी सुभाष सिंह बघेल से फोन पर वार्ता की और कहा जब घायल के परिजनों ने फायरिंग की तहरीर दी तो फिर मुकदमा में धारा 307 दर्ज क्यों नही की|

एसपी ने नरेन्द्र सिंह को मुकदमा 307 में तरमीम करने का भरोसा दिया| परिजनों ने नरेन्द्र सिंह के सामने आरोप लगाया की पुलिस ने 50 हजार रूपये विरोधियों से लेकर उनका मुकदमा ठीक स दर्ज ना कर ऊपर से पीड़ित के परिवार पर भी केस दर्ज करने की धमकी दी|