संदिग्ध हालत में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) सोमवार को एक खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव पड़ा मिला| पुलिस ने जाँच कर वन विभाग को सूचना दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम लीलापुर निवासी वीरपाल के खेत में सोमवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव पड़ा मिला| जिससे अजीत सिंह सोलंकी, आशुतोष, गौरव आयरन शर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य पप्पू आदि ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी| जिसके बाद ग्रामीणों नें डायल 112 को सूचना दी| जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची जाँच की| उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह नें बताया कि मोर के पोस्टमार्टम के लिए पशु अधिकारी को सूचना दी गयी|