भाजपा में बड़े नेता नही कार्यकर्ता ही सब कुछ

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उप मुख्यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा नें आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की| जिसमे उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता यदि यह तय करे पार्टी की जीत सुनिश्चित है|
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से जनप्रतिनिधियों की गतिविधियों को भी जाना| उन्होंने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के बीच के आपसी सामंजस को भी परखा| इस दौरान उप मुख्यमंत्री नें कहा कि भाजपा आज एक बड़ी पार्टी है इसमे कार्यकर्ताओं की मेहनत है| उन्होंने कहा कि नये लोगों को पार्टी से जोड़ा जाये लेकिन इसके बाद भी पुरानें लोगों के सम्मान का भी ध्यान रखा जाये| यदि आपस में सामंजस होगा तभी पार्टी आगे जा सकेगी|
स्व.ब्रह्मदत्त द्विवेदी के साथ जमीन पर बैठकर योजना बनाते थे
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा नें कहा कि उनका फर्रुखाबाद से पुराना नाता है| उनके स्वर्गीय  ब्रह्म दत्त द्विवेदी से करीबी सम्बन्ध थे| वह हमे जब बुलाते थे तो हम आकर उनके साथ जमीन पर बैठकर योजना बनाते थे| उन्होंने कहा स्वर्गीय द्विवेदी के समय प्रभुदत्त द्विवेदी, सदानंद शुक्ला व बागिश अग्निहोत्री जैसे कार्यकर्ताओं के साथ काम करते थे| उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह व स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी नें कार्यकर्ताओं को नेता बनाने का काम किया| जिससे आज भी लोग उन्हें याद करते हैं|