केन्द्रीय मंत्री का पुतला फूंकने में नही जुटे दर्जन भर भी कार्यकर्ता

FARRUKHABAD NEWS Politics राष्ट्रीय

akbysफर्रुखाबाद: हैदराबाद में दलित शोध छात्र रोहित वेमुला के आत्महत्या करने के विरोध में युवा शक्ति संगठन के नेताओ ने केन्द्रीय मंत्री बंडारु दत्ताश्रेय का पुतला फूंका| जिसमे एक दर्जन लोग भी नही जुट सके|

अखिल भारतीय युवा शक्ति संगठन ने शोध छात्र रोहित की आत्महत्या को हत्या बताया है| संगठन के नेताओ ने इस मामले से सम्बन्धित दोनों मंत्रियों को हटाने की मांग की| इस मामले पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को कार्यवाही करना चाहिए| मानव संसाधन मंत्रालय ने पूरे देश को गुमराह किया है| जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आयी है तब से देश में दलित और गरीब विरोधी माहौल खड़ा किया जा रहा है| संगठन के लोगो ने बड़े चौराहे पर मंत्री का पुतला फूंक दिया| पुतला फूंकने में कार्यकर्ताओ से जादा बच्चे नजर आये|

इस दौरान मोहित गुप्ता, पंकज प्रकाश, अमित प्रकाश, शेखर कठेरिया, युनूस अंसारी, अर्जुन यादव आदि रहे|