विजय यात्रा वाले पराजय यात्रा के लिए भी रहें तैयार: दिनेश शर्मा

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सूबे के उपमुख्यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा नें पंहुचकर भाजपा नेताओं को बंद कमरे में मंत्र दिये और उसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा पिछली जीत का रिकार्ड तोड़ेगी और विरोध अपनी पराजय यात्रा भी निकालनें को तैयार रहें|
भाजपा के जिला कार्यालय पर उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि सूबे में नकल विहीन परीक्षा डिग्री कालेजों में सम्पन्न करायी गयी| ऑफ लाइन शिक्षा भी सकुशल चल रही है| उन्होंने कहा कि यूपी की पहचान शिक्षा के क्षेत्र में बनी है| सूबे में 250 नये विद्यालय स्थापित किये गये है| 77  डिग्री कालेज बनकर तैयार हैं| 12 विश्व विद्यालय भी स्वीकृत हो चुके जो सबसे बड़ी घटना है|
यूपी में रोजगार परख शिक्षा दी जा रही है| यूपी में साढे चार लाख लोगों को रोजगार दिया गया है | इसके साथ ही किसान की आमदनी भी दो गुना करनें पर काम चल रहा है| भाजपा की सरकार जब 2017 में बनी तब 11 लाख करोड़ की अर्थ व्यवस्था थी, जो आज 22 लाख करोड़ हो गयी है| सूबे में पूंजी निवेश तेजी से हुआ है| कोरोना के बाद 56 हजार करोड़ का पूंजी निवेश प्रदेश में किया गया है|
उन्होंने कहा कि विकास के मामले में 5 एक्सप्रेस-वे, 2 लिंक रोड़ के साथ ही पूरे देश के 70 प्रतिशत मोबाइल यूपी में बन रहें है| देश की 44 योजनाओं में यूपी सबसे अब्बल है| उन्होंने कहा कि आनें वाले चुनाव में यह विपक्ष के लोग जो कोरोना काल में गायब थे या तीर्थ यात्रा पर थे वह चुनाव को समय अब साजिश करके और भ्रम फैलानें में लग गये है| कुछ हिंसा करानें में भी बाज नही आ रहे| इस तरह के लोगों की पहचान जनता को करनी है|  उन्होंने दावा किया की आनें वाले विधान सभा के चुनाव में भाजपा की जीत का पिछला रिकार्ड टूटेगा|  टूटी सडको के सबाल पर कहा कि बरसात के बाद ठीक हो जायेंगी| अखिलेश के 400 सीटें जीतनें के दावे पर उप मुख्यमंत्री नें कहा कि सपना देखने का हक सभी को है| जो लोग पहले तिलक, तराजू और तलवार का नारा देते थे वही आज उनकी राजनीति कर रहे है| कानून व्यवस्था के सबाल पर उन्होंने कहा कि आज सूबे का माफिया अपने सीने पर तख्ती लगाकर चिल्लाता है कि उसे माफ करो|  जो लोग विजय यात्रा निकाल रहे है पराजय यात्रा निकालने के लिए भी तैयार रहे|
टूटी सड़कों से गुजरा सरकार का काफिला
निरीक्षण भवन से लेकर भाजपा कार्यालय जब उप मुख्यमंत्री का काफिला निकला तो उन्हें भी सड़क पर गड्डो का अहसास हुआ| भोलेपुर,नेकपुर और आवास विकास में सड़क पर गड्डों से होकर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का काफिला निकला| विभाग नें सरकार के आगमन से पूर्व गड्डे तक नही भरे|
भाजपा के लिए मुस्लिम वोट बैंक नही
उपमुख्यमंत्री नें यह साफ किया कि उनके लिए मुस्लिम कोई वोट बैंक नही है मुस्लिम उनके लिए केबल एक नागरिक है| लिहाजा नागरिक के हिसाब से सरकार की सभी योजनाओं पर उनका बराबर का हक है| सरकार नें मदरसों की शिक्षा आधुनिक की| सरकार चाहती है की  अल्पसंख्यकों के एक हाथ में कुरान हो और दूसरे में कम्प्यूटर हो|
जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त, नागेन्द्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, भूदेव राजपूत,  संजीब गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह राठौर, विमल कटियार, अभिषेक वाथम, जिला महामंत्री राहुल राजपूत, शिवम दुबे, रानू दीक्षित, पवन मिश्रा, शशांक शेखर मिश्रा आदि रहे|