फतेहगढ़ जिला जेल से कासगंज भेजे गये डब्बन दुबे

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) व्यापारी मोहन अग्रवाल पर जानलेवा फायरिंग आदि के मामले में जिला जेल में निरुद्ध बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई डब्बन दुबे को शुक्रवार देर रात कासगंज जिला जेल शिफ्ट कर दिया गया|
शहर के मोहल्ला मजीद स्ट्रीट निवासी व्यापारी मोहन अग्रवाल ने 10 अक्तूबर 2020 को मोहल्ला वृंदावन गली निवासी सोनी रस्तोगी, वंशी रस्तोगी, गौरव गुप्ता और 30 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि तमंचे और लाठी-डंडे लेकर दरवाजे पर आकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगनें था| पुलिस ने बीते 24 सितंबर को डब्बन को अयोध्या से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था| तबसे डब्बन दुबे जिला जेल फतेहगढ़ में निरुद्ध थे|  शुक्रवार की देर शाम अनुराग दुबे डब्बन को जिला जेल फतेहगढ़ से जिला जेल कासगंज के लिए तबादला कर दिया गया| जिला जेल के अधीक्षक डॉ० रामधनी नें इसकी पुष्टि की|
डब्बन की दो मुकदमों में हुई रिमांड
पुलिस नें शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में डब्बन दुबे को पेश किया| जिसमे डब्बन की दो              अन्य मुकदमों में रिमांड करायी|