डेंगू और चिकनगुनियां से प्रभावित है जिला: बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjp-stpal-vimal-prbhat-shivangफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौपा| बीजेपी नेताओ ने आरोप लगाया कि जनपद पूरी तरह से डेंगू और चिकनगुनियां से ग्रसित है| लेकिन इसके उपचार के लिये जिले में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध नही है|

बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेता जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे| उन्होंने डीएम के ना मिलने पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा| दिये गये ज्ञापन में कहा कि जिला डेंगू और चिकनगुनियां आदि बीमारियों से ग्रसित है| जिसकी स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई भी सुबिधा उपलब्ध नही है| फलस्वरूप कई मौते डेंगू और मलेरिया से हो चुकी है| वही सपा सरकार अपने ऊपर उठने वाले सबालो के बचाव की कोशिश कर रही है|

अधिकांश कर्मचारियों पर इस व्यवस्था की जिम्मेदारी है लेकिन वह गैरजिम्मेदार है| नगर व जिले में कही भी फागिंग मशीन से छिडकाव नही किया गया| जिले की कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार कानून व्यवस्था पर कलंक है| उन्होंने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौपा| इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार,जिला महामंत्री विमल कटियार, डॉ० प्रभात अवस्थी, शैलेन्द्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे|