कैंडल मार्च निकालकर मृत पत्रकार को दी श्रद्धांजलि

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर विरोध जताया गया। इसके साथ ही घटना के मृतक पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए मीडिया कर्मियों नें कैडिल  मार्च निकाला|
कस्बे में पत्रकार शिवा दुबे के नेतृत्व में दो दर्जन मीडिया कर्मियों नें पत्रकार रमन कश्यप की लखीमपुर खीरी हिंसा में मौत हो जानें के मामले में संवेदना व्यक्त की| मीडिया कर्मियों नें कहा कि घटना निंदनीय है| अरुण गुप्ता, श्याम सिंह, केशराम, रजत गुप्ता, अभिषेक, नबीन, पुष्कर , आलोक गुप्ता, राजीव तिवारी, सुरेन्द्र सिह फौजी, अंकित सहित लगभग दो दर्जन मीडिया कर्मी रहे।