एसबीआई की छत पर मुनीम नें लगायी फांसी, सुसाइड नोट छिपा रही पुलिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बुधवार दोपहर शहर के ठंडी सड़क आईटीआई चौराहा स्थित एसबीआई की शाखा के ऊपर तीसरी मंजिल पर मुनीम का शव निर्माणाधिन कमरें में फांसी पर झूलता मिला| सूचना पर पंहुची पुलिस नें जाँच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ| जिसे पुलिस सार्वजनिक नही कर रही है|
जनपद कन्नौज के विशुनगण अल्लापुर निवासी 62 वर्षीय कमलेश दुबे शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित औधोगिक क्षेत्र में एक मकान में रहते है| वह ठंडी सड़क पर ही एक आयल मिल में मुनीम का कार्य करते थे| आयल मिल के मालिक सुभाष गुप्ता के भवन में ही ठंडी सड़क की एसबीआई की शाखा संचालित है| लिहाजा कमलेश का बैंक में आना जाना भी था|
कमलेश की पत्नी रचना नें बताया कि दोपहर बिना खाना खाए वह निकल गये| काफी देर वापस ना आनें पर उन्होंने पति कमलेश के नम्बर पर फोन किया| लेकिन उनका फोन बंद था| परिजन उसे तलाशते हुए एसबीआई पंहुचे| तलाश करनें पर उसका शव बैंक की  तीसरी मंजिल पर निर्माणाधीन कमरे में छत के कुंडे में प्लास्टिक की रस्सी से झूलता हुआ मिला| मृतक के भाई राकेश नें पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, आईटीआई चौकी इंचार्ज विश्वनाथ आर्य आदि मौके पर आ गये| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
सोसाइड नोट में छिपा मौत का राज! पुलिस रही छिपा
दरअसल मृतक के पास पुलिस को एक सोसाइड नोट मिला है| जिसे वह सार्वजिक नही कर रही है| बताया जा रहा है कि सोसाइड नोट में ही आत्महत्या का कारण लिखा है| लेकिन पुलिस उसे सार्वजिक नही कर रही है|
बेटे पर दर्ज मुकदमा और उसका दबाब तो मौत का कारण नही?
दरअसल मृतक के दो पुत्र पुत्र है| एक पुत्र का बीते काफी दिनों से चक्कर फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला से चल रहा था| बीते दिनों महिला नें कमलेश के पुत्र आदि पर दुष्कर्म करनें का केस दर्ज कराया| जिसके पंचायत भी कई भाजपा नेताओं के बीच करानें का प्रयास किया गया| आरोपी है कि महिला मुकदमा वापस लेनें के लिए लाखों की पेशकस कर रही थी| जिससे कमलेश काफी आहत थे| फिलहाल पुलिस जाँच कर रही है|
सीओ सिटी नितेश कुमार नें बताया कि पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| मृतक के पास से एक सोसाइड नोट मिला है| जाँच की जा रही है| साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की जायेगी|