श्रीराम बोले सपा में ही पाल, बघेल व धनगर का सम्मान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बुधवार को आयोजित हुए सपा के पाल, बघेल व धनगर जनसंदेश संवाद कार्यक्रम का आयोजन पट्टी खुर्द मुरहास कन्हैया में किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे पूर्व मंत्री श्रीराम पाल ने सरकार पर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधों का ग्राफ बढ़ा है आए दिन हत्या, बलात्कार, लूट की घटनाएं हो रही हैं। सपा सरकार बनी तो एक सप्ताह के भीतर पाल, बघेल व धनगर के जाति प्रमाण पत्र जारी होंगे|
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री जानकी पाल नें कहा कि कहा कि मिशन-2022 की तैयारी में जुटी सपा ने अलग-अलग जातियों को लामबंद करने के उद्देश्य से जन जागरण यात्रा शुरू की है। पाल, बघेल, धनगर समाज को एकजुट करने के लिए जितना सम्मान पाल समाज को सपा ने दिया है, उतना किसी दल ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सभी एकजुट होकर सपा की सरकार बनवाने में सहयोग करें। भाजपा सरकार में सच बोलने वालो पर कार्रवाई हो रही है। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्रीराम पाल नें कहा कि कि भाजपा सरकार में  डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से अनाज उत्पादन में लागत बढ़ गई है, जिससे किसानों की हालत खराब हो रही है। भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। कहा कि भाजपा सरकार में अपराधों का ग्राफ बढ़ा है आए दिन हत्या, बलात्कार, लूट की घटनाएं हो रही हैं। अधिकारी निरंकुश हो गए हैं और सरेआम व्यापारियों की हत्या की जा रही है। भाजपा नेताओं के संरक्षण में अपराधी व माफिया आपराधिक घटनाएं कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। पूर्व मंत्री ने बताया कि वह सपा सरकार की नीतियों व पूर्व की सपा सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए गांवों में जनसभाएं कर रहे हैं ताकि जनता के बीच भाजपा सरकार के काले कारनामों का चिट्ठा खोला जा सके।  सपा में ही पाल, बघेल व धनगर का सम्मान है| उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि सपा की सरकार बनने पर पाल, बघेल व धनगर जाति प्रमाण पत्र एक सप्ताह में जारी होगा| उन्होंने कहा हम सभी अपना पेट काटकर बच्चो को शिक्षा देते है लेकिन क्या यह सरकार नौकरी दे पा रही है| सरकार 6 हजार रूपये संविदा पर नौकरी दे रही है| भाजपा नें पूरे देश को बेंच दिया है|
इस दौरान जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी,कानपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष समरथ पाल, सुरेश चन्द्र पाल उन्नाव, बरेली से नरेंद्र पाल, अलीगढ़ से जयप्रकाश पाल, रामदीनपाल, पूर्व व्लाक प्रमुख अरशद जमाल सिद्दीकी, सपा नेता अरशद जमाल सिद्दीकी, वरिस्थ सपा नेता महेंद्र सिंह कटियार,पूर्व सयुस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह (सिरोली), उदयभान पाल, डॉ० जेपी वर्मा, अनिल पाल आदि रहे| संचालन जिला महासचिव मंदीप यादव नें किया|