पत्नी के हत्यारोपी ज्ञानचंद को किया गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते लगभग लगभग दो सप्ताह पूर्व फाबडे से पत्नी  को मौत के घाट उतारनें वाले आरोपी पति को पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|
दरअसल बीते 5 सितंबर को थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम ढिलाबल निवासी ज्ञान चन्द्र जाटव नें अपनी 40 वर्षीय पत्नी कामिनी की सिर में फाबड़ा मारकर हत्या कर दी थी| ज्ञान चन्द्र शराब पीने का आदी था| घटना को अंजाम देनें के बाद वह फरार हो गया था| 6 सितंबर को मृतका के पुत्र  संजय कुमार अपने पिता ज्ञान चन्द्र, ताई सरोजनी और उनके पुत्र सतेंद्र को नामजद किया| उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी ताई सरोजनी और उसके पुत्र सतेन्द्र के उकसानें पर पिता ज्ञान चन्द्र नें फावड़ा मारकर हत्या कर दी| वह उनके मकान पर कब्जा करना चाहते है| सतेंद्र व उनकी माँ सरोजनी देवी आरोपी ज्ञान चंद्र को अपने घर बुलाकर शराब पिलाते हैं और खर्च के लिए रुपये भी देते थे| जिससे उनके उकसाने पर उन्होंने शराब पीकर फावड़े से माँ कामिनी की हत्या कर दी और फरार हो गये| थाना पुलिस आरोपी ज्ञानचंद की सरगर्मी से तलाश कर रही थी| मंगलवार को आरोपी ज्ञानचंद्र को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के निकट से गिरफ्तार कर लिया| थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह नें जेएनआई को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| आगे मामले की तफ्तीश चल रही है|