मेला लगाकर लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को शहर के आवास-विकास  स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर भाजयुमो द्वारा प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन एवं प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर नवभारत मेला प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें लोगों को सरकार की योजनाओं का बारे में जानकारी दी गई।
मेले का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें फीता काटकर किया| नारायण आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज,मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज एवं विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।  कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 7 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध थी।
जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें कहा कि योगी सरकार ने गुंडों माफियाओं को जेल भेजने का काम किया है। अब प्रदेश में अपराधी अपनी जान की भीख मांगते हैं। अधिकांश अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं या फिर जेल में हैं। इससे आम लोगों को काफी राहत मिली है। सरकार की योजनाएं से पात्र लाभांवित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में प्रदेश की सत्ता पर फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काबिज होंगे। ऐसे सामाजिक कार्यों को करके देश के युवाओं प्रोत्साहित करती हो। भाजपा की सरकार ने देश व प्रदेश के नौजवानों बालिकाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं| जिलाध्यक्ष नें रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्रा जहान्वी वर्मा एवं कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अपूर्वा को सम्मानित किया| जिला महामंत्री फतेह चंद वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, महामंत्री सुनील रावत, महामंत्री डीएस राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता व शिवांग रस्तोगी, अंकुर मिश्रा, अंकित तिवारी, राजन सिंह आदि रहे|