गाँव-गाँव जाकर सरकार की योजनाओं की दें जानकारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाद दाता) बुधवार को भाजपा के नवमनोनीत शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक भास्कर दत्त का स्वागत किया गया| उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दें ताकि सभी को उसका लाभ मिल सके|
राजेपुर कस्बा में पंहुचे भास्कर दत्त नें कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पंहुचानें का कार्य करें| जिसके चलते उन्हें गाँव-गाँव जाकर लोगों को जागरूक करें| जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके| अधिकतर महिलाओं को जागरुक करें| इसकी कमान उपाध्यक्ष सुबोध सिंह को दी गयी|
इसके साथ ही मंडल उपाध्यक्ष सुबोध सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, पिंटू सोमवंशी, पूर्व प्रधान शिवराज सिंह, बृजेश सिंह के साथ सलमान, शिव कुमार चौहान, पंकज, कौशल गुप्ता, ,मोहित, ज्ञानेंद्र व  मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह के आदि नें फूल मालाओं से सह-संयोजक का स्वागत किया| मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह, उपाध्यक्ष सुबोध सिंह, भाजपा महामंत्री नीरज अवस्थी, सलमान व इरशाद आदि रहे|