गला दबाकर की गयी थी शिवांगी की हत्या, मिली आधा दर्जन चोटें

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन सड़क किनारे मिले युवती शिवांगी के शव का पुलिस नें शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया| जिसमे मौत का कारण गला दबाकर बताया गया| वहीं पुलिस खुलासे के करीब है| मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है|
दरअसल थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम गुसरापुर निवासी 22 वर्षीय शिवांगी पुत्री अरुण कुमार का शव थाना जहानगंज के ग्राम के छिबरामऊ-फतेहगढ़ मार्ग पर ग्राम महरूपुर खार के निकट सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला| उसके परिजनों नें थाना नवाबगंज में धारा 366 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था|
शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया| शव का पोस्टमार्टम डॉ० सोमेश अग्निहोत्री व डॉ० प्रभात वर्मा के पैनल से हुआ| सूत्रों से  मिली जानकारी के मुताबिक उसकी हत्या गला दबाकर किये जाने की पुष्टि हुई| इसके साथ  ही उसके चेहरे और गले पर आधा दर्जन चोटों के निशान है| पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किये जानें की दिशा में जाँच कर रही है| सूत्रों की मानें तो पुलिस खुलासे के करीब है| पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है|
नवाबगंज थानाध्यक्ष अंकुश राघव नें बताया कि प्रेम प्रसंग के हत्या किये जानें का शक है| जाँच की जा रही है| घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा|