फर्रुखाबाद अब रोता है, यहाँ का नेता सोता है!

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे को लेकर रार बढ़ रही है| जनप्रतिनिधियों पर सबाल खड़े किये जा रहे है| शनिवार को युवा कांग्रेस नें शहर की सड़कों पर जनभावना यात्रा निकाल कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराकर जिले  को एक्सप्रेस-वे दिये जानें की मांग की|
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में पदयात्रा गुरुगाँव देवी मन्दिर से शुरू हुई| इसके बाद युवा जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया| जिसके बाद पद यात्रा की शहर के लाल दरवाजे पर इतिश्री हुई| कार्यकर्ता हाथों में तख्ती लेकर भी आये थे जिस पर लिखा था कि एक्सप्रेस-वे दो या इस्तीफा दो, फर्रुखाबाद रोता है, यहाँ का नेता सोता है आदि स्लोगन लिखे गये थे|  युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नें कहा कि जिले के साथ धोखा किया गया | गंगा एक्सप्रेस-वे गंगा वाले जिले से ना निकल कर उन जिलों से होकर गुजरेगा जिन जिलों में गंगा है हीं नही| जनता इसका जबाब आगामी विधान सभा चुनाव में देगी|
इस दौरान सेवा दल जिलाध्यक्ष असलम लाला, मोहित शुक्ला विकास अग्निहोत्री, राज दीक्षित, हिलाल, मेरुद्दीन, केशव अवस्थी आदि रहे|