वोट भी बढ़ाएंगे-बूथ भी जिताएंगे’ मंत्र के साथ आगे बढ़ेगी सपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी विधान सभा चुनाव में साइकिल की रफ्तार बढानें के लिए सपा नें वोट भी बढ़ाएंगे-बूथ भी जिताएंगे’ कार्यक्रम शुरू किया है| जिसके चलते मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड को यह जिम्मेदारी दी गयी है| जिसका मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कल से आगाज कर रही है|
सोमवार को सपा के जिला कार्यालय पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की वोट भी बढ़ाएंगे-बूथ भी जिताएंगे’ कार्यक्रम की तैयार बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे जिलाध्यक्ष शशांक सक्सेना नें कहा कि 7 सितंबर से आगामी 16 सितंबर तक यह कार्यक्रम जिले में 16 जगह चलेगा| जिसके लिए संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है| इस दौरान गौरव यादव, अजय फल सिंह, विजय अनुरागी, विशाल शाक्य, शिवम यादव आदि रहे|