पूर्व केंद्रीय मंत्री का शिलान्यास पत्थर टूटने से भड़के कांग्रेसी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री का शिलान्यास पत्थर टूटने से खफा हुए कांग्रेसियों नें कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करके जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौप कर पत्थर दोवारा लगवानें की मांग की|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे| जहाँ उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा कि फतेहगढ़ के अंतर्गत स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण स्वर्गीय खुर्शीद आलम खां (पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार) के द्वारा किया गया था| उन्हीं के द्वारा  स्टेडियम का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया गया था|  शिलान्यास एवं उद्घाटन का पत्थर जिला पंचायत के सामने स्थित गेट के किनारे लगा था, जिसको अभी कुछ दिन पूर्व गेट के निर्माण के बाबत जेसीबी मशीन द्वारा तोड़ दिया गया| कांग्रेसियों नें मांग करते हुए कहा कि शिलान्यास पत्थर का पुनर्निर्माण कराया जाये| शिलान्यास एवं उद्घाटन पत्थर जेसीबी मशीन द्वारा किन लोगों ने तोड़ा उसकी जांच कराई जाये व दोषी व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की|
इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, शहर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला, अनुपमा शर्मा, रमेश चंद कठेरिया, डॉ. अरुण अग्निहोत्री (जिलाध्यक्ष सोशल आउटरीच कमेटी), संतोष गुप्ता, मोहित गुप्ता व वरुण त्रिपाठी आदि  रहे|