गंगा आरती में नही पंहुच सकीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते कई दिनों से राज्यपाल के गंगा आरती में शामिल होनें की अटकलों पर शुक्रवार शाम बिराम लग गया| गंगा आरती की सभी तैयारियां धरी रह गयीं| बाद में अधिकारियों से आरती सम्पन्न करायी|
दरअसल शहर के पंचाल घाट पर गंगा आरती में राज्यपाल अनंदीबेन पटेल को शामिल होना था| लिहाजा उसके लिए जिला प्रशासन पूरी तैयारी में था| पांचाल घाट आरती स्थल को पूरी तरह से गेंदें के फूलों से सजाया गया| बनारस के आचार्य लक्ष्मी नारायण अपने अन्य साथियों के साथ पंहुचे और गंगा आरती की तैयारी की|
दरअसल तय कार्यक्रम के तहत राज्यपाल को आरआरसी गेस्ट हाउस से पांचाल घाट शाम 6:30 पर रवाना होना था| लेकिन राज्यपाल गंगा आरती में नही पंहुच सकीं| लिहाजा जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, विधायक भोजपुर  नागेन्द्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के चेयरमैन व जिले के संगठन प्रभारी बाबूराम निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता व डॉ० रजनी सरीन नें गंगा आरती में हिस्सा लिया|