मैजिक से जा रही महिला से ढाई लाख की टप्पेबाजी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) मैजिक पर सबार होकर जा रही महिला के साथ 2 लाख 46 हजार रुपये की टप्पेबाजी कर दी गयी| घटना की जानकारी महिला नें पुलिस को दी| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना कमालगंज के ग्राम गंगागली निवासी पूजा गुप्ता पत्नी विनोद गुप्ता बीते दिन कलान शाहजहाँपुर से कमालगंज आ रहीं थी| तभी राजेपुर के निकट उसके बैग में रखे दो लाख 46 हजार टप्पेबाज से साफ कर दिये| जब वह ससुराल कमालगंज पंहुची तो उसने अपना बैंग देखा तो उसकी नकदी गायब थी| महिला नें पुलिस को सूचना दी| पुलिस नें मैजिक चालक को हिरासत में ले लिया| पूजा गुप्ता नें बताया कि मायके में जेवर गिरवी रखकर नकदी ला रही थी जिसे टप्पेबाजों नें साफ कर दिया| पुलिस जाँच में जुटी है|