भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओ का श्रधालुओ ने किया रसपान

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

ktha-vachkफर्रुखाबाद:(कंपिल) क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहाड़पुर धौपुर के द्रोपदी स्वयंवर स्थल पर हुई साप्ताहिक कथा का श्रधालुओ ने जमकर रसपान किया| जिसमे भगवान श्री कृष्ण की विभिन्य लीलाओ का विस्तार से वर्णन किया गया| कार्यक्रम में तकरीबन एक दर्जन गाँवो के लोग पंहुचे|

माना जाता है कि महर्षि धौम्य ने नाम से गाँव का नाम धौपुर पड़ा| यही राजा द्रुपद के किला की नीव अब भी देखी जा सकती है| यही अर्जुन ने मछली की आंख भी फोड़ी थी| यंहा प्रत्येक रविवार को को मेले जैसी भीड़ नजर आती है| इसी पवित्र स्थल पर कथा वाचक प० विजय त्रिपाठी ने श्रधालुओ को श्रद्धा के समंदर में गोते लगवाये| उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला, कालिया नाग नाथन, गोपी चीर हरण व कंस वध सहित कई लीलाओ का वर्णन किया|

सत्यगिरी महाराज, टिंकू चौहान, विवेक चौहान, सुभाष चौहान, उदय कुमार, गजेन्द्र, राजकुमार सिंह, रामराज सिंह, राजेश पुजारी आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्था देखी|