चारो विधान सभाओ में चार-चार दिन रहेगी राहुल की संदेश यात्रा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

charesफर्रुखाबाद: यूपी में कांग्रेस को नया जीवन देने का प्रयास कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी की संदेश यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओ ने तैयारी तेज कर दी है|

शहर के नेहरु रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित पार्टी की बैठक में पंहुचे जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि 13 अक्टूबर को आने वाली संदेश यात्रा 27 अक्टूबर तक जिले में रहकर चारो विधान सभाओं का भ्रमण करेगी| एक विधान सभा में संदेश यात्रा चार दिन तक भ्रमण पर रहेगी| प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव ने कहा कि संदेश यात्रा में परर्वेक्षक भी मौजूद रहेगे| यात्रा के साथ पार्टी के समस्त प्रदेश व जनपद के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे|

इस दौरान जिलामहामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, उमेश यादव, राजेन्द्र नारायण मिश्रा, जितेन्द्र वर्मा, रिषभ अग्निहोत्री, जानकी शुक्ला मनोज कुमार आदि मौजूद रहे|