राम नवमी पर मन्दिरों में जयकारे, घरो में कन्याभोज

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

durga-amndirफर्रुखाबाद:शारदीय नवरात्र की नवमी के दौरान बढपुर स्थित शीतला देवी मंदिर में भक्तों की लम्बी कतारें लगी हुयी थीं| लोग माता रानी के जयकारे लगा रहे थे व माता रानी की एक झलक पाने के लिए घंटों से लाइन में लगे | इसके साथ ही साथ जनपद के सभी दुर्गा मन्दिरों में भीड़ कतार में लगी नजर आयी| घरो में कन्या भोज का आयोजन किया गया|
champuबढपुर स्थित शीतला देवी मंदिर, गुरु गाँव देवी, गमा देवी, वैष्णों देवी मंदिर भोलेपुर व मठिया देवी मंदिर में भक्तों की सुबह से ही लम्बी लाईने लग गयी| कई घंटे तक लाइन में लगे रहने के बाद ही लोग माता रानी के दर्शन कर पा रहे थे| माँ को चढाने के लिए चुनरी, नारियल, सिन्दूर आदि पूजा की सामिग्री दुकानों पर सजी हुयी थी व खरीदने के लिए भक्तों की काफी भीड़ लगी हुयी थी| महिलायें माता रानी के मंगलगीत गा रहा थीं| श्रधालुओ ने नव रात्रि नवमी पर कर सुख-शांति की कामना मांगी| सुहागिन महिलाओ और युवतियों ने भी पूजा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया|

जगह-जगह प्रसाद वितरण भी चला| जिससे शहर में जाम की स्थित बनी रही| इसके साथ ही साथ घरो में सुबह से ही कन्या भोज काशुभारम्भ हो गया| सूर्य निकलने से पूर्व ही कन्याओ को भोज कराया जाने लगा| घरो में रात भर पकवान भी बने| सुबह खीर-पुठी, हलबा, दही, फल का भोज कन्याओ को कराकर पुन्य लाभ लिया गया|