संदिग्ध हालत में गोली लगनें से युवक घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) संदिग्ध हालत में गोली लगनें से युवक घायल हो गया| उसे उपचार के लिए   अस्पताल भेजा गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम रेगापुर निवासी अभिषेक पुत्र आदेश गाँव के निकट रामगंगा नदी की तरफ गया था| तभी मोहलिया घाट के पास संदिग्ध हालत में उसके पैर में गोली लग गयी| गोली लगनें से युवक लहुलुहान हो गया| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जसबंत सिंह फोर्स के साथ मौके पर आ गये| घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया| पुलिस नें मौके से एक बाइक और तीन युवकों को कब्जे में लिया है| पुलिस मौके से तमंचे की तलाश करती रही लेकिन तमंचा नही मिला| फिलहाल घटना के पीछे लेन-देंन का विवाद बताया रहा है|
थानाध्यक्ष जसबंत सिंह नें बताया कि गोली संदिग्ध हालत में लगी है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|