जरारी में बुखार का कहर जारी, एक और बालिका की मौत

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) जरारी गाँव में गंदगी का अंबार है| लाखों रूपये से तालाब के सुन्दरी करण का तो पता नही उसी तालाब में बड़ी-बड़ी घास खड़ी है| गुरुवार को एक बालिका नें बुखार के चलते दम तोड़ दिया| मौत का आंकड़ा अभी धीरे-धीरे एक दर्जन के करीब पंहुच रहा है और प्रशासन के आलाधिकारियों को समय नही कि गाँव की तरफ मुंग करके देख भी लें|
दरअसल गाँव में बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है| मलेरिया विभाग की टीम लगातार जाँच कर रही है| लेकिन उनकी जाँच बीमारी पकड़ नही पा रही| गुरुवार को भी मलेरिया टीम जरारी में कूलर आदि में लार्वा चेक करती रही लेकिन तालाब की सफाई कौन करायेगा नालियों की सफाई कैसे होगी यह कोई बतानें वाला नही है|
बीती रात भी एक 14 वर्षीय बालिका को बुखार आया और गुरुवार को अहले सुबह उसने दम तोड़ दिया| मृतकों की संख्या अब तक आठ पर पंहुच गयी है| लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग किसी नतीजे पर नही पंहुचा |वहीं स्वास्थ्य कर्मियों नें गाँव की गंदगी को भी बुखार का कारण बताया| फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है|
20 हजार की आबादी पर 3 सफाई कर्मी
जरारी गाँव की आबादी लगभग 20 हजार की है| जिसमे केबल तीन सफाई कर्मी तैनात किये गये है| ग्रामीणों के अनुसार वह आते भी नही| खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल नें बताया कि सफाई कर्मी नियमानुसार तैनात हैं| लिहाजा तीन से इतने बड़े गाँव की सफाई हो आना सम्भव नही है| अलग से सफाई कर्मी लगाकर गाँव और तालाब की सफाई करायी जायेगी|