अपराधियों पर पैनी नजर रखेंगी महिला बीट अधिकारी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल की गई है। अब बीट व्यवस्था में महिला आरक्षियों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। पुरुषों की तरह महिला आरक्षियों को बीट इंचार्ज बनाया जायेगा| वह महिला उत्पीडन से जुड़े मामलों पर अपनी कड़ी नजर रखेगीं |
सीएम योगी आदित्य नाथ नें सूबे में महिला को सुरक्षित और भय मुक्त वातवरण देनें के लिए थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की थी| जिले में 14 थानों में भी यह व्यवस्था लागू की गयी| अब महिलासिपाहियों को महिला अपराधों से जुड़े मामलों को रोंकनें के लिए बीट की जिम्मेदारी दी जायेगी| इसके पीछे मकसद है कि महिला संबंधी समस्याओं का निदान महिला आरक्षी ही करें।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें बताया कि जनपद के सभी थानों में मिशन शक्ति के तीसरे चरण में महिला बीट व्यवस्था लागू की गयी है| उन्हें इस सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है|