स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के माध्यम से गाँव-गाँव जायेगी भाजपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर आगामी कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि के रुप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता एवं मुख्य वक्ता के रूप में सीपी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर अभिषेक सिंह पंहुचे| क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा कोरोना महामारी की प्रथम व दूसरी लहर के प्रकोप के बाद तीसरी लहर को रोकने के लिए संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान आरंभ किया गया है। इसके अंतर्गत स्वयंसेवक गांव के अंतर्गत बूथों पर जाकर तीसरी लहर की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाने का कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम में एक गांव में एक डॉक्टर,एक महिला एवं एक पदाधिकारी टोली के रूप में शामिल रहेगा। सामाजिक लोगों को संगठन द्वारा किए जा रहे इस देशव्यापी महा अभियान से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को तीसरी महामारी के प्रति जागरूक करना एवं लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना है। स्वयंसेवक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस देशव्यापी महा अभियान से जुड़कर राष्ट्र की रक्षा का कार्य करें।
मुख्य वक्ता सीपी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कोविड-19 एक गंभीर संक्रमण है जिसकी चपेट में आने के बाद मनुष्य के अंदर कई लक्षण उत्पन्न होते हैं जिसने बुखार,ऑक्सीजन लेबल का तेजी के साथ घटना,सूखी खांसी और कमजोरी जैसी समस्या होती है इससे बचने के लिए निरंतर मास्क का उपयोग करना चाहिए। निरंतर हाथों की सफाई के लिए साबुन व सैनिटाइजर का उपयोग करते रहना चाहिए।
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने ने भी विचार व्यक्त किये| संचालन जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित ने किया। विधायक अमर सिंह खटीक, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, डॉ.विकास शर्मा, ममता सक्सेना, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक   बुंदेला, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|
सपा नेता रहे यशपाल भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ट सहसंयोजक
बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की संस्तुति के पर जनपद के सभी विभागों एवं प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सहसंयोजक घोषित किए है| बुधवार को पूर्व बढ़पुर व्लाक प्रमुख रीता यादव के पति यशपाल यादव को भाजपा आर्थिक प्रकोष्ट का सहसंयोजक बनाया गया है|