गंगा का पानी 136.95 मीटर पर स्थिर, पनप रहीं बीमारी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) गंगा शुक्रवार को भी चेतावनी बिंदु से ऊपर ही स्थिर हो गयीं है| पानी से काटन तेज हो गया है| लेकिन बाढ़ के पानी नें तराई के लोगों में बीमारी भी बढ़ा दी|
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव माखन नगला के जाने वाले रास्ते के लिए उप जिला अधिकारी नरेंद्र सिंह के द्वारा नाव दी गई थी|  हमीरपुर, माखन नगला, रोड पर बाढ़ के पानी से रोड कट गया था| वहां पर ग्रामीणों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही है| शासन द्वारा एक नाव दी गई थी वह ग्रामीण अपने घर को ले गये|  रोड कटा होने पर ग्रामीणों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है|  ग्रामीणों को बताना है कि गांव के देवेंद्र पुत्र हेतराम नाव को अपने घर को ले गए हैं उच्च अधिकारी मौन है| राजेपुर के बदायूं- फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम चित्रकूट डिप पर लगभग दो फीट बाढ़ का पानी अभी चल रहा है। चल रहा है|
बाढ़ क्षेत्र में पनप रही बीमारी
बाढ़ प्रभावित गांवों ने  लगातार बढ़े पानी से ग्रामीणों को खाज, खुजली के साथ ही बुखार आदि के मरीज अधिक मिल रही है|