गंगा खतरे के निशान से केबल 20 सेंटीमीटर दूर, लगातार बढ़ रहा खतरा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा में लगातार हो रही बढ़ोत्तर नें गंगा की जद में आने वाले ग्रामीणों की धडकनें बढ़ा दी है| लिहाजा अब गंगा लगातार खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहीं है| दर्जनों गाँव जलमग्न हो गये है| कंपिल के तराई से लेकर विकास खंड शमसाबाद और गंगापार तक कई गांव में पानी घुस चुका है। अचानक बढ़े पानी से हाहाकार मच गया है। ढाईघाट किनारे के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। वहीं कमालगंज क्षेत्र में भी बाढ का पानी लगातार बढनें से लोग अपने पक्के मकान तोड़ने पर मजबूर हैं|
विकास खंड राजेपुर के ग्राम  माखन नगला,सुभनापुर, मंझा की मड़ैया, रामप्रसाद नगला, बनासीपुर, फुलहा, करनपुर घाट के साथ ही चाचूपुर गाँव की तरफ भी पानी का प्रवाह तेज हो गया है|  समेत आस पास के कई गांव में पानी भर गया है। कई परिषदीय विद्यालय भी पानी में डूब गए हैं।
कमालगंज में मकान तोड़ रही बाढ़ पीड़ित
कमालगंज संवाददाता के ग्राम कल्लू नगला व धारा नगला व जंजाली नगला में गंगा का कटान तेजी पर है| उफनाती गंगा ग्रामीणों में दहशत बढ़ा रही हैं| हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गयी है| पानी घरों में दाखिल होनें से ग्रामीण अपने मकान तोड़कर पलायन को मजबूर हो गये है| कल्लू नगला निवासी ग्रामीण पुरान लाला, महेंद्र सिंह वर्मा, दुर्विजय सिंह, जीतू चन्द्र शेखर, रामविलास आदि नें बताया कि गंगा नें  गाँव को चारों तरफ से घेर लिया है| जिससे पीएम आवास जो उन्हें मिले है| उन्हें तोड़नें रहे है| अधिकारी कुछ नही कर रहे| लेखपाल प्रकाश चन्द्र नें बताया कि आगामी  शुक्रवार को पट्टा दिलानें की कार्यवाही की जा रही है|
ग्रामीणों नें काट दी सड़क चार गाँवो का आवागमन
अमृतपुर संवाददाता के अनुसार गांव माखन नगला में गंगा में उफान के चलते ग्राम हमीरपुर परतापुर के ग्रामीणों द्वारा मुख्य मार्ग  रोड काट दिया गया है| माखन नगला सम्पर्क मार्ग कट जानें से 4 गांवों का आवागमन बंद हो गया है| ग्रामीण रामवीर नें बताया कि हमीरपुर, परतापुर के तकरीबन एक दर्जन ग्रामीणों नें सुबह लगभग 8 बजे फावड़े अन्य सामान लेकर पहुंचे उन्होंने मार्ग काट दिया| जिससे माखन नगला, रामप्रसाद नगला, कालिका नगला, जटपुरा आदि गांव का आवागमन बंद हो गया| लोगों का निकलना मुश्किल हो गया|  लेखपाल आदिल नें बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर एफआईआर करायी जायेगी| कुड़री सारंगपुर, करनपुर घाट, बलीपट्टी गाँव के निकट बाढ का पानी पंहुच गया|
राजेपुर में भी कई गाँव में दाखिल हुई गंगा
राजेपुर संवाददाता के अनुसार गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई गांव में पानी पंहुच गया है|  राजेपुर क्षेत्र गांव चित्रकूट, शीशराम मड़ैया के गोटिया पूर्वी, गोटिया पश्चिमी, बरुआ, हमीरपुर के लगभग दो दर्जन से ज्यादा गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है| प्रथमिक विद्यालय उदयपुर कंचनपुर स्कूल में बाढ़ का पानी भर गया है| ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं| वहीं इन गांव में संपर्क मार्ग में भी पानी भर गया है| बाढ़ के पानी आने से एक दर्जन से ज्यादा संपर्क मार्ग भी टूट गये हैं|