गंगा खतरे के निशान के करीब, कई गांवों में घुसा पानी, बढ़ी दहशत

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पहाड़ों व मैदानी भागों में जारी बारिश के कारण गंगा नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। गंगा का पानी अब खतरे का निशान मात्र कुछ सेंटीमीटर दूर बचा है।  जो गंगा नदी के तट पर बसे हैं। बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका पर कई गांव खाली भी कराए जा सकते हैं, हालांकि अभी तक इसका आदेश जारी नहीं हुआ है।
तटवर्ती क्षेत्रों में खेती किए किसानों को फसल के डूबने की चिता सताने लगी है। अबालपुर और कटरी धर्मपुर में तो गाँव की सड़क पर ही गंगा का पानी घुटनों तक वह रहा है| आनें जाने वाले लोगों को उस पानी में घुसकर जाना पड़ रहा है| अधिकांश ग्रामीणों बैलगाड़ी या ट्रैक्टर की मदद से पानी को पार कर रहें है| सड़क के दोनों तरफ लाल झंडी लगा दी गयीं है ताकि कोई गलती से गहरे में ना चला जाए| फिलहाल गंगा के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है| |
रामगंगा में रविवार को 134.70 मीटर पर रहीं| जिसमे 3616 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| वहीं गंगा 136.85 मीटर पर पंहुच गयीं| जो खतरे के निशान के करीब है| गंगा में रविवार को 142352 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|