डॉ० अरुण अग्निहोत्री बने सोशल आउटरीच कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस ने सामाजिक गतिविधियों एवं नागरिक समूहों में संपर्क का अपना दायरा बढ़ाने के मकसद से’सिविक एवं सोशल आउटरीच कांग्रेस’ का जनपद में जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है|
दरअसल वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय डॉ० दिनेश अग्निहोत्री के पुत्र डॉ० अरुण अग्निहोत्री भी कांग्रेस में सक्रिय है| लिहाजा संगठन के अध्यक्ष मदुसूदन मिस्त्री व यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार राय (लल्लू) के अनुमोदन पर अंगूरीबाग निवासी डॉ० अरुण को संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है|  स्वर्गीय डॉ० दिनेश अग्निहोत्री के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से गहरे सम्बन्ध थे| जिलाध्यक्ष मनोनीत होनें पर उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर है|