गंगा फिर चेतावनी बिंदु से15 सेंटीमीटर ऊपर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) गंगा में शनिवार को तेजी के साथ उफान आ गया| वहीं रामगंगा में कमी आ गयी| गंगा में पानी बढने से कई गाँवो में पानी दाखिल हो गया है| वहीं कटान वाले गांवों में जिला प्रशासन की चेतावनी जारी की गयी है|
क्षेत्र के लीलापुर के पास बाढ़ का पानी दाखिल हो गया| जिससे ग्रामीणों की धड़कन तेज हो गयीं है | गंगा में बढ़े पानी से ग्राम माखन नगला, रामप्रसाद नगला, फखरपुर, बली पट्टी रानीगांव, रतनपुरा, मंझा गाँव में गंगा का पानी गाँव की दहलीज पर आ गया| बाढ़ का पानी खेतों में भरनें से पालतू जानवरों के चारे की समस्या बढ़ गयी है| यदि कुछ दिन पानी भरा रहा तो खेतों में ही चारा सड़ जायेगा|
बाढ़ के पानी से रास्ता हुआ बंद
लीलापुर से उधरनपुर मार्ग बंद हो गया| जिस पर 2 फीट गहरा बाढ़ का पानी भरा है| जिससे पैदल या बाइक सवारों को निकलने में दिक्कत हो रही है|
ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी
रामगंगा के कटान की जद में ग्राम अलहादपुर भटौली में लगभग दो दर्जन मकान गाँव चपेट में हैं| लिहाजा जेएनआई नें बीते दिन प्रमुखता से यह समाचार प्रकाशित किया था| जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल मोहित गुप्ता मौके पर आये और उन्होंने दो दिन के भीतर यह जगह फिलहाल खाली करनें की चेतावनी दी|
तहसीलदार संतोष कुशवाहा ने बताया है कि अलहादपुर भटौली समस्त ग्रामीणों को बाहर निकलने के लिए चेतावनी दी गयी है| अगर जगह मिलती है तो उन लोगों को भी रहने के लिए पट्टे दिलाये जायेंगे|
देखे दोनों नदियों का जलस्तर
शनिवार को गंगा चेतावनी बिंदु 136.60 को पार कर 15 सेंटीमीटर ऊपर 136.75 मीटर पर आ गया| गंगा में नरौरा बांध से 137214 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| रामगंगा में 134.85 मीटर पानी रहा| खोह हरेली रामनगर से रामगंगा में 10050 पानी छोड़ा गया |