चुनावी रंजिश में प्रधान व कोटेदार में फायरिंग

FARRUKHABAD NEWS POLICE

buleroफर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम भावपुर के प्रधान धर्मपाल और कोटेदार रमेश तिवारी के बीच चुनावी रंजिश के चलते फायरिंग की गयी| दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगाया है|पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में ले लिया है|

प्रधान धर्मपाल ने बताया की कोटेदार रमेश तिवारी अपना ट्रेक्टर से बालू का अबैध खनन कराते है| ट्रेक्टर अक्सर उनके दरवाजे से निकलता है| मैंने जब ट्रेक्टरको दरवाजे से निकलने से मना किया तो विवाद हो गया| कोटेदार का पुत्र जीतू तिवारी अपने पिता रमेश तिवारी, पप्पू पाण्डेय, विपिन आदि लोग आ गये और गाली-गलौज करते हुये राइफल से फायरिंग कर दी| वही कोटेदार के पुत्र जीतू ने बताया की वह अपना आलू डालकर ट्रेक्टर से घर जा रहे थे| तभी प्रधान धर्मपाल ने रोंक लिया| उनके साथ राजवीर, सन्तन, बन्टू, नरवीर भी थे| प्रधान ने कहा की रात दस बजे मेरे दरवाजे से ट्रेक्टर मत निकालो और गाली-गलौज कर हवाई फायरिंग कर दी| मै अपना ट्रेक्टर छोड़कर भाग गया| उसी समय मेरा विपिन पीछे से बुलेरो लेकर आ गया| तभी प्रधान ने उसे भी घेर लिया| आरोपियों ने बुलेरो के शीशे तोड़ दिये | पुलिस ने प्रधान के भाई धर्मेन्द्र और कोटेदार के पुत्र जीतू को हिरासत में ले लिया है| जानकारी के अनुसार दोनों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर मतभेद चल रहे है|

दरोगा उदयवीर ने बताया की गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है| मारपीट की जानकारी हुई है फायरिंग की सूचना गलत है|