दिव्यांग महिला के खाते से गायब हुए 18 हजार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) अक्सर लोग अपनी मेहनत से कमाई जमा पूंजी बैंकों में जमा करा देते है उन्हें विश्वास होता है कि यहाँ उनके खून-पसीनें की कमाई सुरक्षित है| लेकिन कभी-कभी बैंक खाते में जमा पैसे पर भी डांका पड़ जाता है| ताजा मामला तब सामने आया जब गरीब दिव्यांग महिला के खाते से बिना जानकारी के 18 हजार निकल गये| महिला नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के राजेपुर राठौरी निवासी सीमा देवी पत्नी ऋषिपाल नें थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दाहिने हाथ से दिव्यांग है| उसका खाता बैंक ऑफ इंडिया की मोहद्दीनपुर शाखा में संचालित है| उसके पति पास बुक पर एंट्री करानें गये तो पता चला कि उसके खाते से एक साथ 18500 की नकदी निकाली गयी है| जब इसकी जानकारी बैक कर्मियों को दी तो उन्होंने चलता कर दिया| जिसके बाद महिला नें पुलिस को शरण ली| तहरीर मिलने के बाद पुलिस नें जाँच शुरू कर दी| थानाध्यक्ष देवेश कुमार नें बताया कि जाँच की जा रही है| महिला का पैसा वापस कराया जायेगा |