यूपी में भय आतंक और अन्याय का माहौल: योगेश दीक्षित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG.

कन्नौज संवाददाता: यूपी कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी बनाए गए योगेश दीक्षित का जनपद फर्रुखाबाद से पंहुचे कांग्रेसियों नें लखनऊ आगरा एक्सप्रेस हाईवे पर स्थित तालेग्राम कट पर जोरदार स्वागत किया| उन्होंने कहा कि यूपी में यूपी में भय आतंक और अन्याय का माहौल है| इसका जनता जबाब देगी| आगामी 2022 के चुनाव में पूर्णबहुमत की कांग्रेस की सरकार बनने वाली है|
कांग्रेस के फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष विजय कटियार के साथ पदाधिकारी पंहुचे और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी योगेश दीक्षित कास्वागत किया| योगेश दीक्षित नें कहा कि मुझे जो नई जिम्मेदारी यूपी कांग्रेस कमेटी द्वारा दी गई है उसका पूरी तरह से पालन किया जायेगा| कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा 2022 के चुनाव में अपना परचम लहराए, उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में भय ,आतंक और अन्याय का माहौल है, तानाशाही चरम सीमा पर है, आम आदमी की आवाज को इस सरकार द्वारा दबाये  जाने का कार्य किया जा रहा है| जनहित के आंदोलन को कुचलने का कार्य किया जा रहा है| पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनमानस को डराया धमकाया जा रहा है| लेकिन जनता इसका जबाब जरुर देगी|
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कौशलेंद्र यादव, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, भानु चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष रमेशचंद्र कठेरिया, जिला महासचिव अभय यादव, अजीत सिंह, अभिषेक कटियार, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह व विपुल सिंह आदि रहे|