गंगा 10 सेंटीमीटर कम, रामगंगा में 20 सेंटीमीटर उफान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन की तुलना में गंगा का जलस्तर सेंटीमीटर कम हुआ है| वहीं सोमवार को रामगंगा उफान पर दिखी| पानी बढने से ग्रामीणों क्षेत्र के लोगों की धड़कनें बढ़ गयीं है|
दरअसल बीते दिन गंगा का जलस्तर 136.70 मीटर बढ़ गया था| जो सोमवार को चेतावनी बिंदु यानी 10 सेंटीमीटर कम होकर 136.60 पर आ गया| वहीं सोमवार को गंगा में नरौरा बांध से 41855 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| वहीं रामगंगा में लगातार जल स्तर बढ़ रहा है| बीते रविवार को रामगंगा का जलस्तर 135.25 से बढ़कर 135.50 मीटर पर पहुंच गया था| सोमवार को फिर रामगंगा 20 सेंटीमीटर ऊपर उफान मार गया|  135.70 मीटर पर पंहुच गयीं| सोमवार को खो हरेली, रामनगर बैराज से रामगंगा में 555० क्यूसेक पानी छोड़ा गया|
हरसिंहपुर कायस्थ,कुड़री सारंगपुर, जोगराजपुर,सुंदरपुर,  तीसराम की मडैया में कटान हो रहा है| हरसिंहपुर में 20 मकान कटान की चपेट में आने से गंगा में समा गये| शीशराम मढ़ैया में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया| सैकड़ों बीघा किसानों की फसलें पशुओं का चारा नष्ट हो गया है लोग अपने मकान भी खाली कर खेतों में निवास कर रहे हैं| ग्रामीण अपने मकान झोपड़ी छोड़कर खेतों में इधर-उधर रहे हैं वही गोटिया पश्चिमी, गोटिया पूर्वी के आधा दर्जन घरों में बाढ़ का पानी दाखिल हुआ है|