राजेपुर में भाजपा प्रत्याशी पल्लव निर्विरोध, सपा प्रत्याशी का पर्चा निरस्त

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) विकास खंड राजेपुर में बीजेपी प्रत्याशी पल्लब सोमवंशी का दबदबा दिखा| नामांकन के बाद हुई जाँच में सपा प्रत्याशी का पर्चा निरस्त कर दिया गया| जिससे भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए है|
दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह के पुत्र पल्लवसोमवंशी को भाजपा नें अपना प्रत्याशी घोषित किया था| वहीं सपा नें संजय सोमवंशी की पत्नी संगीता सोमवंशी को अपना प्रत्याशी घोषित किया| सपा प्रत्याशी संगीता सोमवंसी ने अपने दो नामांकन पत्र दाखिल किये| वहीं
1:30 बजे लम्बे चौड़े काफिले के साथ पल्लब सोमवंशी नामांकन करनें पंहुचे| उनके साथ आये काफिले को पुलिस नें रोंक दिया| केबल पल्लब और विधायक अमृतपुर की गाड़ी बैरिकेटिंग में प्रवेश कर सकी| जिसके बाद सहकारी बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार और सत्यपाल सिंह नें पुलिस को भला-बुरा कह बैरिकेटिंग खुद हटा दी और कारों को प्रवेश दिया|
जिसके बाद पल्लब नें अपना नामांकन पत्र दाखिल किया| सपा व भाजपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल होनें से राजेपुर में चुनाव कराये जानें की अटकलें बढ़ गयीं थी| लेकिन नामांकन पत्रों की जाँच में सपा प्रत्याशी का पर्चा ख़ारिज कर दिया गया|
निर्वाचन अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य नें बताया कि सपा प्रत्याशी के पर्चे में अनुमोदक के हस्ताक्षर नही थे| लिहाजा उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया| केबल पल्लव सोमवंशी का नामांकन स्वीकार किया गया है|
भाजपा मंडल महामंत्री की बाइक का किया गया चालान
मंडल महामंत्री विवेक सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार आधा दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ राजेपुर तिराहे पर पंहुचे बैरियर पर पुलिस नें उनकी बाइके रोंक दी| जिस पर कहा-सुनी हुई गयी| पुलिस नें विवेक सिंह की गाडी का चालान कर दिया| जिस पर पूर्व महामंत्री विपनेश सिंह की दारोगा राजेश सिंह से नोकझोंक हो गयी| दारोगा राजेश कुमार नें बताया कि बाइक का ऑन लाइन चालान किया गया है|