मासूम की रेप के बाद नाक मुंह दबाकर हुई थी हत्या, पुलिस के इकबाल पर सबाल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते दिन ही एसपी सुभाष सिंह बघेल में खुदागंज में नई पुलिस चौकी का शुभारम्भ किया था| उन्होंने ने आशा की थी अब क्षेत्र में अपराध पर काबू पाना आसान होगा| इधर एसपी चौकी का शुभारम्भ कर रहे थे उधर अपराधी अपराध की नई इबारत लिख रहा था| चौकी के शुभारम्भ के ठीक बाद पुलिस को यैसे अपराध की जानकारी हुई की उसके पैरो तले जमीन खिसक गयी| जनता पुलिस की साख पर सबाल खड़े कर रही है| वही मृतका की मौत नाक मुंह दबाने से होना पोस्टमार्टम में बताया गया है|

सूबे में योगी सरकार बनते ही एंटी रोमियों टीम बनायी गयी| लेकिन वह टीम सड़क पर जा रहे मनचलों परे तो शायद अपना खौफ बनाने में कामयाब हुई लेकिन उनके मन में अपराध ना करने का डर कितना खत्म हुआ यह इस दरिंदगी की घटना से साफ़ हो गया | बीती रात थाना क्षेत्र के खुदागंज निवासी 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हैबनियत का नंगा नाच खेला गया| इसके बाद उसकी बेहरहमी से हत्या कर शव को कुंए में डाल दिया गया|

जब काफी देर के बाद परिजनों ने उसे तलाश बाद में उसका शव कुंए से बरामद हुआ था| पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुचे और किसी विवाद से बचने के लिये रात में ही शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| सीएमओ के आदेश पर शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरो के पैनल से हुआ| जिसमे डॉ० एचपी श्रीवास्तव, डॉ० ब्रजेश सिंह व डॉ अनुराग वर्मा शामिल थे| सूत्रों की माने तो मासूम की गला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई है| उसके शरीर पर चोटों के भी आधा दर्जन निशान थे| बलात्कार की भी पुष्टि पोस्टमार्टम में हो गयी है| चिकित्सको ने स्लाइड बनायी है|

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया| परिजन गमगीन हालत में शव लेकर पंहुचे| एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी आलोक कुमार, सीओ अमृतपुर देवेन्द्र कुमार सिंह के साथ ही साथ पीएसी और कई थानों की पुलिस मौके पर आ गयी और शव यात्रा में साथ रही| फ़िलहाल पुलिस ने शव के आधार पर छात्रा के आस-पास के पांच को हिरासत में ले लिया है|

एएसपी अशोक कुमार ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच चल रही है| जल्द आरोपी गिरफ्त में होगा|