पुल की रेलिंग तोड़ ट्रक नीचे गिरा,एक घंटे तड़पता रहा चालक

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के जनपद की सीमा पर स्थित रामगंगा के पुल की रेलिंग तोड़कर चीनी लदा ट्रक नीचे जा गिरा| जिसमे चालक तकरीबन एक घंटे जिन्दगी और मौत के बीच झूलता रहा| बाद में उसे निकाल कर लोहिया अस्पताल भेजा गया|

घायल ट्रक चालक टिंकू पुत्र मेवाराम निवासी खैरा अमूल शिवपुरी मध्य प्रदेश ने बताया की वह शहजंहापुर से चीनी लादकर ग्वालियर जा रहा था| सुबह तकरीबन 4 :30 बजे जब वह रामगंगा के पुल पर पंहुचा तो सामने से एक ट्रेक्टर आ गया| ट्रेक्टर में हेडलाइट नही थी| जिससे अचानक ट्रक अनियत्रित होकर ट्रक से जा टकराया|

ट्रेक्टर से टक्कर होने से ट्रक का आगे का टायर मंचर हो गया| जिसके बाद वह पुल के नीचे गिर गया| ट्रक के नीचे गिरने से हेल्पर अनिल निवासी सिरसागंज फिरोजाबाद निकल कर बाहर गिर गया| कुछ देर बाद 108 एम्बुलेस उसे लेकर अल्लागंज स्वास्थ्य केंद्र पंहुची| जबकि चालक टिंकू ट्रक में ही फंसा रहा| तकरीबन एक घंटे के बाद मौके पर पंहुची पुलिस और ग्रामीणों ने उसे निकाला| जिसके बाद 108 के ईएमटी प्रेमचन्द्र ने सुबह 7 बजे टिंकू को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया |

थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी और पुलिस मौके पर पंहुचे |