कमालगंज से भाजपा प्रत्याशी शकुंतला देवी निर्विरोध प्रमुख

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) समाजवादी पार्टी का गढ़ मानें जानें वाले व्लाक कमालगंज का प्रतिनिधित्व भी भाजपा खेमें में चला गया| व्लाक प्रमुख चुनाव में शकुंतला देवी को निर्विरोध व्लाक प्रमुख निर्वाचित किया गया|
दरअसल जबसे भाजपा की सरकार बनी तब से यह कायस लगाये जाते रहे कि सपा के कब्जे वाले व्लाकों में अविश्वास प्रस्ताव आयेगा| लेकिन सपा के सभी व्लाक प्रमुखों नें अपना पूर्ण कार्यकाल किया| लेकिन चुनाव प्रक्रिया शूरू होते ही कमल खिलनें का दौर शुरू हुआ| कमालगंज में किसी दूसरे प्रत्याशी नें नामांकन दाखिल ही नही किया| भाजपा विधायक नागेन्द्र सिंह व जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता डटे रहे| तय समय तक कोई दूसरा नामांकन पत्र दाखिल ही नही हुआ| जिससे भाजपा प्रत्याशी शकुंतला देवी पत्नी शील चंद का निर्विरोध व्लाक प्रमुख बनाना तय हो गया है|