सर्राफ दुकान का शटर तोड़ लाखों के जेबरात चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) सराफा दुकान का शटर तोड़कर लाखों के जेबरात चोरी कर लिये गये| चोर अपने सामने सीसीटीवीकैमरे भी तोड़ गये| आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध नजर आये| पुलिस जाँच कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के जामा मस्जिद के निकट हसन मार्केट में जाबेद का सर्राफ दुकान है| बीती रात चोरों नें दुकान का शटर उचकाकर उसमे प्रवेश किया| इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले| इसके बाद चोर करीब 5 लाख कीमती जेवरात चोरी कर ले गये| सुबह जानकारी होनें पर दुकान मालिक जाबेद आदि मौके आ गये|  उन्होंने सूचना पुलिस को दी|
सूचना मिलने पर नगर चौकी इंचार्ज रहमत खान व मंडी चौकी इंचार्ज अशोक कुमार के साथ ही फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड मौके पर आ गयी| उन्होंने जाँच पड़ताल की| चोर सोने-चांदी के जेवरातों के साथ रिकॉर्डिंग के उपकरण भी ले गये| जाबेद नें बताया कि आठ किलो चांदी चार तोला सोना और 20 हजार रूपये की नकदी चोरी कर ली|
चौकी इंचार्ज रहमत खान नें बताया कि जाँच की जा रही है| जल्द खुलासा किया जायेगा|