चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच कल होगा जिला पंचायत अध्यक्ष का मतदान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला पंचायत चुनाव के लिए मतदान  की तारीख आखिर आ ही गयी| जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था होती रही| शाम होते-होते लगभग सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया|  तीन जुलाई को 11 बजे पूर्वाह्न से तीन बजे अपराह्न तक मतदान होगा तथा तीन बजे के बाद मतगणना प्रारंभ होगी।
जिलाधिकारी न्यायालय में बनाये गये मतदान केंद्र से लेकर सड़क तक पुलिस फतेहगढ़  नें सुरक्षा व्यवस्था की ब्यूह रचना की है| जिसके लेकर कलेक्ट्रेट से जिला जेल जाने वाले मार्ग पर दो जगह बैरियर लगाकर भीड़ को रोंका जायेगा| सभी बैरियर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैंनात किया गया है|
चुनाव प्रेक्षक नें डाला डेरा
कल होंने वाले जिला पंचायत के चुनाव के लिए प्रेक्षक प्रदीप कुमार नें डेरा डाल दिया| उन्होंने जिला मुख्यालय पर आकर मतदान केंद्र का जायदा लिया और अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये|
केबल एक जिला पंचायत को ही मिला सहायक
मतदान करनें के लिए लगभग चार नें सहायक दिये जाने के लिए आवेदन किया गया था| जिसमे से केबल एक सदस्य नेकसे पुत्र सोनेलाल निवासी बेला सरायगजा शमसाबाद को ही सहायक मिला है|
पुलिस अधीक्षक और डीएम नें भी परखी व्यवस्था
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कुल 30 सदस्यों को मतदान करना है| मतदान को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न करानें के लिए सुरक्षा व्यवस्था को डीएम मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने परखा| उन्होंने कड़े निर्देश दिये की सुरक्षा व्यवस्था से किसी प्रकार का खिलबाड बर्दास्त नही किया जायेगा|
सीसी टीवी का भी बनाया गया जाल
कलेक्ट्रेट में मतदान स्थल के आस-पास चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गयें है| दिन पर सीसीटीवी और  बैरीकेटिंग का  कार्य चलता रहा| पूरे दिन अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव व्यवस्था करते दिखे|
डीएन कालेज में भाजपा का होगा जमाबड़ा
मतदान और मतगणना के दौरान डीएन कालेज में भाजपा नेताओं का जमाबडा होगा| वहीं बैठकर भाजपाई चुनाव पर नजर रखेंगे| इसके साथ ही कई जिलो के भाजपाईयों को न्योता भी भेजा गया है|