जिला जज और डीएम-एसपी का जेल पर छापा, हड़कंप

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मंगलवारको जिला व केन्द्रीय कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान भोजनालय, जेल परिसर, अस्पताल आदि को देखा। बैरकों को खंगालते हुए संदिग्ध वस्तु की तलाश कराई। हालांकि कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली। बंदियों की समस्याओं के बारे में जाना। उनके मुकदमे में आने वाली समस्याओं की भी जानकारी ली।
जिला जज चवन प्रकाश, जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा अन्य लोगों के साथ जेलों में पहुंचे। जेल के अंदर प्रवेश करने के बाद पूरे परिसर की तलाशी कराई।  जेल अधिकारियों को जेल की सुरक्षा कड़ी करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही सभी के द्वारा कोविड नियमों का पालन कराने की भी हिदायत दी। कहा कि जिन बंदियों के बीमार होने की जानकारी मिले, उसका तत्काल इलाज कराया जाए। कोरोना की जांच भी कराई जाए। रिपोर्ट में संक्रमित मिलने पर उसे तत्काल अलग स्थानों पर रखा जाए। उसके साथ रहने वालों की भी जांच करा ली। जिलाधिकारी ने अस्पताल का निरीक्षण कर वहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। कहा कि कोविड चल रहा है इसलिए किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं दी जाए।