चाचा ने भतीजे के सिर में मारी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) रूपये के लेनदेंन को लेकर चाचा ने भतीजे के गोली मार दी | गोली सिर में लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|जंहा से उसे हालत गंभीर होने पर रिफर कर दिया गया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम महलई निवासी रामसेवक का अपने छोटे भाईयों रामनिवास व रामसमुझ के साथ रुपयों के लेंनदेंन का विवाद चल रहा है| रामसेवक का आरोप है कि उसके दोनों भाईयों ने पिता के क्रेडिट कार्ड से 3.50 लाख रूपये निकाले थे| लेकिन अब पिता की मौत के बाद रूपये वापस नही कर रहे है| उसी खुन्नस में वह दुश्मनी मानते है|
रामसेवक का आरोप है कि गुरुवार की शाम उसका पुत्र 22 वर्षीय प्रवेश घर जा रहा था| उसी समय रामनिवास ने उसके सिर में गोली मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया |प्राथमिक उपचार के बाद ईएमओ डॉ० राजकिशोर ने उसे हालत गंभीर होने पर रिफर कर दिया| पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है|